फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The monkey locked himself in the room, the family was upset

बंदर ने खुद को कमरे में किया बंद, परिजन परेशान

Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The monkey locked himself in the room, the family was upset
वासलीगंज स्थित शेरखां की गली में शनिवार की सुबह भोजन की तलाश में एक कमरे में घुसे बंदर ने अंदर से कुुंडी लगा ली। दरवाजा बंद होने के बाद कमरे का सारा सामान बिखेर दिया। खिड़की के पास कोई जाता तो वह हिंसक हो जाता। इससे लोग परेशान हो गए। आखिरकार चार पांच घंटे बाद खिड़की की छड़ काटकर बंदर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

शेरखां गली में सतीश गौड़ का मकान है। दूसरे तलपर एक कमरा है। बीच में सीढ़ी है। कमरे में सतीश का पुत्र दुर्गेश और उसकी पत्नी रहती है। दुर्गेश बर्तन बनाने का काम करता है। शनिवार की सुबह दुर्गेश काम पर चला गया। उसकी पत्नी भी काम करने के लिए घर से चली गई। सुबह सात बजे के करीब दो बंदर भोजन की तलाश में पहुंच गए। दरवाजा खुला पाकर एक बंदर घुस गया। इस दौरान किसी तरह से दरवाजे की कुंडी लग गई। आठ बजे उसकी पत्नी काम कर घर लौटी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से झांक कर देखा तो बंदर अंदर दिखा। बंदर के अंदर बंद हो जाने और सामान नष्ट करने से परिजन परेशान हो गए। कोई भी खिड़की के पास जाता तो वह काटने के लिए दौड़ता। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे खिड़की में लगे सरिया काट कर बंदर को बाहर निकाला गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed