{"_id":"5723b3b24f1c1b3969a91b70","slug":"the-message-of-the-rally-fired-water-saving-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रैली निकाल जल बचाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रैली निकाल जल बचाने का दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल से रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में जल ही जीवन है.. शीर्षक के तहत आयोजित कार्यक्रम में पानी बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चाें ने रैली निकाल लोगों से जल बचाने का आहवान किया। जल है तो कल है, जल सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित, तथा बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे तो बूंद बूंद को तरसेंगे.. जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने लोगों को जल बचाने के प्रति प्रेरित किया।
रैली शुक्रवार की सुबह विद्यालय परिसर से निकल कर विभिन्न मार्गों से होेते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हो गई। स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान ने अपील किया कि पानी को बचाने में सरकार के साथ ही आम आदमी को भी आगे आना होगा। इस दौरान मुख्य रूप से सेंटर हेड हेरा अंजुम, कोर्स कोआर्डिनेटर जया गुप्ता, श्रद्धा सिंह, नाजनीन आदि रहे।