फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The married woman pretended to drink poison after a quarrel with her husband

Mirzapur News: विवाहिता ने पति से विवाद के बाद जहर पीने का किया नाटक

Wed, 30 Oct 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The married woman pretended to drink poison after a quarrel with her husband
राजगढ़। एक गांव की विवाहिता ने मंगलवार को पति से विवाद कर जहर पीने का बहाना बना कर बेसुध हो गई। मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां उल्टी कराने के लिए डॉक्टर ने जब उसके मुंह में पाइप डालने की बात कही तो यह सुन विवाहिता जहर न पीने की बात बताकर मुंह में पाइप न डालने की मिन्नत करने लगी। इसके बाद जहर पीने की सूचना से चिंतित परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव निवासी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गवा। पति के घर से बाहर जाने पर पत्नी जहर पीकर मरने की बात कहकर कमरे जाकर सो गई। कुछ देर बाद घर आए पति के बुलाने पर पत्नी नहीं बोली तो पति कमरे में गया। कमरे में पत्नी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। बुलाने पर भी नहीं बोल रही थी। पति उसके मुंह से झाग निकलते देख घबरा गया। पति परिवार के अन्य लोगों के साथ पत्नी को लेकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचा। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर के बुलाने पर भी विवाहित कुछ नहीं बोली। जब डाॅक्टर ने उसके मुंह में पाइप डालकर उल्टी कराने की बात कंपाउंडर से कही तो यह सुन विवाहिता तुरंत होश में आ गई और डॉक्टर से मिन्नत करने लगी कि उसने जहर नहीं पी है तथा केवल अपने पति को डराने के लिए ऐसा कर रही थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे समझाकर घर भेज दिया। डाॅ. सुंदरम मौर्य ने बताया कि एक महिला जहर पीने का नाटक कर अस्पताल आई थी। मुंह में पाइप डालकर उल्टी कराने की बात कहे जाने पर वह जहर नहीं पीने की बात कहकर मिन्नत करने लगी। बाद में उसे समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed