फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The man who had entered the house to steal from was beaten to death

मकान में चोरी करने घुसे व्यक्ति की पीट कर हत्या

Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The man who had entered the house to steal from was beaten to death
कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड कृष्णापुरी कालोनी में शुक्रवार को देर रात करीब ढाई बजे चोरी करने के लिए मकान में घुसे एक व्यक्ति को पकड़कर मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक आरोपी भागने में सफल रहा। काफी देर बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस मकान मालिक और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। शाम को लोगों की पिटाई से मृत व्यक्ति की शिनाख्त भी हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगीरोड स्थित कृष्णापुरी कालोनी में रमांकात बिंद का मकान है। रमाकांत बिंद मोटर मिस्त्री हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सोए थे। एक पुत्री और पुत्र प्रथम तल के मकान में सो रहे थे। बड़ी पुत्री दिल्ली रहती है। आरोप है कि शुक्रवार को देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर एक व्यक्ति मकान की चहारदीवारी फांद कर बरामदे में पहुंचा और अंदर से मेन गेट खोल दिया। इसके बाद एक व्यक्ति और घर में घुस गया। रमाकांत ने जनरेटर का मोटर व अन्य मोटर को बनाने के लिए बरामदे में ही रखे हुए थे। आरोपी सामान को बाहर लाकर एक बोरे में रख रहे थे। इसके बाद एक आरोपी सीढ़ी के रास्ते ऊपर के कमरे के पास पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर नीचे उतरा। सीढ़ी से नीचे उतरने की आवाज सुनकर रमाकांत के पत्नी की नींद खुल गई। उन्होंने चोर समझकर शोर मचाया। इस पर दोनों आरोपी भागने लगे। रमाकांत ने पीछा कर जंगीरोड मुख्य मार्ग पर मंडी चौकी से 100 मीटर पहले एक आरोपी को पकड़ लिया। तब तक मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। इस बीच लोगों ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे रमाकांत के घर के पास लाया गया। यहां पर भी लोगों ने उसकी पिटाई की। इस बीच सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद लोगों की सूचना पर मंडी चौकी और कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ सिटी प्रभात राय, एएसपी सिटी संजय वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस अज्ञात चोर की शिनाख्त में जुटी थी। देर शाम उसकी शिनाख्त मनोज चौरसिया (35) निवासी गोपीगंज भदोही के रूप में हुई। वह बचपन से अपने मामा राजकुमार चौरसिया निवासी अर्जुनपुर देहात कोतवाली के यहां रहता था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

---
दोनों ओर से मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर। मकान में चोरी करने गए आरोपी की पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि रमाकांत बिंद की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों पर चोरी करने और पुलिस के चौकीदार की तहरीर पर मकान मालिक रमाकांत बिंद समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed