फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The last day of the 55 nominations

आखिरी दिन 55 का नामांकन

Thu, 08 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
The last day of the 55 nominations
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के तीसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तीसरे चरण के लिए अब तक 232 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी और एडीएम विजय बहादुर की निगरानी में एडीएम न्यायालय में तीसरे चरण के लिए नामांकन पूरा हुआ। अंतिम दिन राजगढ़ में 14, पहाड़ी में 18 और पटेहरा में 23 उम्मीदवारों सहित 55 ने नामांकन किया। इसके बाद तीसरे चरण के लिए 232 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। विकास खंड राजगढ़ के  वार्ड एक और दो के एआरओ पुनीत टंडन  ने बताया कि वार्ड एक से नीलम कुमारी और पिस्ता देवी तथा वार्ड दो से जग्गू, कृष्ण कमल शाह और अखिलेश ने नामांकन किया है। राजगढ़ के वार्ड दो और तीन के एआरओ रईस अहमद ने बताया कि वार्ड तीन से रामबली, यशवंत और दुर्गा प्रसाद ने तथा वार्ड चार से कल्लूराम, रामसकल, मंजू, रणजीत, रामेश्वर, मंजीत कुमार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


विकास खंड पहाड़ी के एआरओ एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड एक से पूर्णिमा सिंह, रेनू, विनोद, राजनाथ, अखिलेश, महेश और सर्वेश ने, वार्ड दो से शोभईलाल, मोतीचंद्र, हरिशचंद्र, बच्चालाल, गुन्नर और ममता ने तथा वार्ड तीन से कुसुमलता, प्रेमा, शीला, गीता और अमरावती ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेहरा कला के एआरओ रतन शुक्ला ने बताया कि वार्ड एक से साधना सिंह, आरती दूबे, अमृता सिंह, चंपा देवी, किरन द्विवेदी, वार्ड दो से साधना, रजपत्ती, सुनीता, मिथिला, नीलम, गीता, नगीना, प्रमिला, अतवरिया, राजकुमारी, वासा देवी, कलावती ने तथा वार्ड तीन से रुवशुल्ला, रीना सिंह, विमल कुमार, सुचीस्मिता और अरुण कुमार ने नामांकन किया।  इस दौरान गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed