{"_id":"69de9f3213de6ef125000228","slug":"the-key-was-in-the-trunk-so-the-bike-didnt-start-after-kicking-it-cctv-footage-reveals-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151969-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डिकी में लगी थी चाबी, इसलिए किक मारने पर बाइक नहीं हुई स्टार्ट, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डिकी में लगी थी चाबी, इसलिए किक मारने पर बाइक नहीं हुई स्टार्ट, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
विज्ञापन
गोली मारकर राजेंद्र बाइक को ओर भागता और इंद्रासन बाइक चालू करने के लिए मार रहा किक। स्रोत- वीडि
- फायरिंग के बाद जब मुख्य आरोपी राजेंद्र आया तो उसने डिकी से चाबी निकाली खुद बाइक स्टार्ट की
-नए सीसीटीवी फुटेज आने के बाद हुआ खुलासा, 11 अप्रैल को हुई थी अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या
मिर्जापुर। अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में नए सीसीटीवी फुटेज से हत्या के सह आरोपी पुलिस बिंद की बाइक 20 किक मारने के बाद चालू नहीं होने के कारणों का खुलासा हुआ है। असली वजह बाइक की चाबी डिकी में लगी होनी थी। हड़बड़ी में सहआरोपी ध्यान नहीं दे रहा था । इसलिए बाइक चालू नहीं हो रही थी। गोली मारने के बाद राजेंद्र भागने के लिए बाइक के पास आया तो उसने डिकी से चाबी निकाली और खुद बाइक स्टार्ट की इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से भागे।
मुख्य हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर ने 11 अप्रैल की सुबह सात बजकर 16 मिनट 10 सेकेंड पर बृजेश मिश्र के आवास के आगे खाली प्लॉट के पास अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक चलाकर वह पुलिस बिंद के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। उसका साथी पुलिस बिंद बाइक के पीछे बैठा था। गाड़ी खड़ा कर राजेंद्र ने डिकी में बाइक की चाबी लगाकर उसमें अखबार या किसी झोले में रखे तमंचे को बाहर निकालता है। बाइक की चाबी डिकी में लगी रहती है। जब राजेंद्र गोली मारने जाता है, तो इंद्रासन गाड़ी चलाने के लिए तैयार रहता है पर डिकी से चाबी निकालकर आगे लगाना भूल जाता है। गोली मारने के बाद पुलिस बिंद 17 किक मारता है, पर बाइक चालू नहीं हुई। इसके बाद राजेंद्र सोनकर बाइक के हैंडिल के पास आकर देखता है तो चाबी नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वह तमंचे ले जाकर डिकी में रखता है और चाभी निकालकर आगे आता है। फिर चाबी लगाकर खुद तीन किक में गाड़ी स्टार्ट करता है। दोनों भाग जाते हैं
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नापी से परेशान है हत्यारोपी राजेंद्र के भाइयों का परिवार
अधिवक्ता हत्याकांड में मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर के साथ उसके भाईयों के मकान की नापी होने के चलते बुलडोजर की कार्रवाई से भाइयों का परिवार परेशान है। राजेंद्र सोनकर के सबसे छोटे भाई राम प्रकाश सोनकर बताया कि वह सबसे छोटा है। बड़े भाई राजेंद्र ने 22 दिसंबर 2004 में नानी बभनी देवी की हत्या की थी। उसके बाद उसके गांव की कुर्की हुई थी। उसके बाद से राजेंद्र से सारे नाते तोड़ दिया था। रामप्रकाश ने बताया कि वह दिव्यांग है। छह बच्चे हैं। फल की दुकान करके परिवार का पालन-पोषण करता है। राजेंद्र ने हत्या की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हम लोग निर्दोंष हैं।