फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The innocent who came to Nanihal died due to falling in the water filled pit.

ननिहाल आये मासूम की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत

Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The innocent who came to Nanihal died due to falling in the water filled pit.
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत धनसिरिया में ननिहाल आए मासूम की मंगलवार को सुबह पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र के करम दाड करगरा निवासी हीरा पटेल के दो वर्षीय पुत्र डुग्गू अपनी मां के साथ धनसिरिया स्थित अपने ननिहाल में पांच दिन पूर्व आया था। घर के पास लगे सबमर्सिबल का पानी एक छोटे गड्ढे में भरा था। उसी गड्ढे में गिरकर बच्चा डूब गया। डुग्गू के पिता हीरालाल मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हीरालाल मायके में आई अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे, उसी दौरान पिता ने अपने पुत्र डुग्गू से बात करने के लिए कहा तो पत्नी डुग्गू को इधर-उधर खोजने लगीं। जब वह नहीं मिला तो उनकी नजर गड्ढे की तरफ गई, जहां डुग्गू पानी में गिरा पड़ा हुआ था। परिजनों की सूचना पर हीरालाल के घर वाले धनसिरिया पहुंचे। बच्चे की मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed