फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The information about the job creation plan

रोजगार सृजन योजना के बारे में दी जानकारी

Sat, 02 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 02 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The information about the job creation plan
छानबे के नगवासी गांव में आई स्पर्श योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : mirzapur
आई स्पर्श योजना के तहत विकास खंड छानबे के नगवासी गांव में एक दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत ग्राम प्रधान नितिका शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन योजना का  व्यापक प्रचार प्रसार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा किया गया। 
विज्ञापन



इस दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कमार द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल से उद्योग स्थापित करने एवं स्थानीय स्तर पर उक्त माल की बिक्री पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार के अंतर्गत उद्योग की स्थापना पर अपने विचार प्रकट करते हुए बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में उद्योग की स्थापना एवं बैंकों से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन करने के लिए प्रारंभिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि बैंक जल्दी ऋण प्रदान नहीं करता। ऋण देने के एवज में कोलेटरल सिक्यूरटी मांगी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में किरन श्रीवास्तव ने बताया कि इस समस्या के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह डीएम  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाती है।

जिसमें ग्रामीण अंचल में उद्योग स्थापित करने   के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाता है।          

कार्यक्रम में नगवासी गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed