फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The highest number of 38 cases found in the district, including 11 in a family so far

एक परिवार में 11 समेत जिले में मिले अब तक के सबसे अधिक 38 मामले

Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The highest number of 38 cases found in the district, including 11 in a family so far
मिर्जापुर। जिले में रविवार को अब तक सबसे अधिक कोरोना के 38 मरीज मिले है। इसमें सबसे अधिक नगर के शुक्लहा बजरंगनगर पंडित गुप्तराम गली में सबसे अधिक 14 मरीज मिले है। इसमें भी 11 मरीज एक ही परिवारी के है। 38 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 435 हो गई है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 282 हो गई है। एक्टिव केस 143 है। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 29 मरीज मिले थे। पिछले 28 दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों ने रविवार को रिकार्ड तोड़ दिया। रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 38 मरीज मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 180 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 29 पाजिटिव मिले है। इसमें आठ आरटीपीसीआर, एक ट्रूनेट मशीन और 20 एंटीजेन टेस्ट से रिपोर्ट मिली है। नौ पाजिटिव रिपोर्ट दूसरे जिलों के लैब से आया है। पाजिटिव मरीजों में सबसे अधिक 14 मरीज नगर के शुक्लहा मोहल्ले के पं. गुप्तराम गली में मिली है। इसमें आठ पुरुष और छह महिला है। पटेहरा के भदौहा गांव में एक पुरुष और दो महिला, लल्ला घाट से एक महिला, चुनार सेटलमेंट एरिया से एक पुरुष, वाराणसी रामनगर का एक पुरुष और लहरतारा का एक पुरुष, रतनगंज से दो पुरुष, बदली घाट से एक पुरुष, कनक सराय कछवां से एक पुरुष, बहुआर जमालपुर से एक पुरुष, मुकेरी बाजार एक एक पुरुष, मवैया चील्ह से एक पुरुष, डंकीनगंज से एक पुरुष, सहजी हलिया से एक पुरुष, गणेशगंज से एक पुरुष, डंकीनगंज आईसीआईसीआई गली से एक एक महिला, डीजे कालोनी तरकापुर से एक महिला, माधोपुर पड़री से एक पुरुष, विंध्याचल से दो पुरुष और दुर्गा देवी से एक पुरुष है। 12 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। इसमें 39वीं वाहिनी से एक पुरुष, बड़ी बरी से चार पुरुष एक महिला, भरुहना से दो पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष और एक महिला, वासलीगंज से एक पुरुष, महेवा से एक पुरुष है। हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले व अन्य 938 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। इसमें 840 सैंपल एंटीजेन कीट से लिया गया। जिले से अब तक 14 हजार 168 का सैंपल लिया जा चुका है। 12 हजार 118 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। दो हजार 50 की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक हजार 810 टेस्ट एंटीजन कीट से लियागया है। जिले में 63 हाट स्पाट है। इसमें 23 ग्रामीण और 40 नगरी क्षेत्र में है। 30 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed