फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The government is working with the resolve to double farmers' income: Shuchismita

किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम रही सरकार: शुचिस्मिता

Thu, 11 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The government is working with the resolve to double farmers' income: Shuchismita
पहाड़ी ब्लाक के डाढ़ीराम ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित किसान पाठशाला में उप​स्थित किसान।-संवाद।
पड़री। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को पहाड़ी ब्लॉक के दाढ़ीराम पंचायत भवन पर कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतशील खेती के नये तकनीकों एवं निवेश के अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं समय पर कृषि निवेश अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बीजों के साथ ही कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बारे में किसानों को बताया। जिला कृषि सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने मोटे अनाज और उसके उत्पादन पर प्रकाश डालते हुए खेती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक किसानों को नि:शुल्क उर्वरक वितरित किया। इस दौरान बीडीओ बबीता सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश दुबे, विजय नारायण तिवारी, कौशलेश मौर्य व आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed