फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The goddess who dwells in me in the form of Mahagauri in all beings. "Obeisance to her, Obeisance to her, Obeisance to her!"

Mirzapur News: या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The goddess who dwells in me in the form of Mahagauri in all beings. "Obeisance to her, Obeisance to her, Obeisance to her!"
दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।
महाअष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

बंगाली परंपरा से लेकर अनूठी सजावट तक बनी आकर्षण का केंद्र, मां के जयकारों से गूंजे नगर और गांव
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की जाती है। पूरे दिन पंडालों और देवी मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ के मंत्र गूंजते रहे। इसका अर्थ है- जो देवी सभी प्राणियों में मां महागौरी के रूप में विराजमान हैं, उन देवी को बार-बार प्रणाम है।
रविवार को जिलेभर के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति की धूम रही। सुबह से देर शाम तक हवन-पूजन, आरती और देवी गीतों के बीच मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजे पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नगर के सुंदरघाट स्थित हरिसभा में बंगाली परंपरा के मुताबिक मां दुर्गा की पूजा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। घंटाघर, पक्का पोखरा, सिविल लाइन, तेलियागंज, इमामबाड़ा, बल्ली का अड्डा, नारघाट, शास्त्री पुल के पास और वासलीगंज समेत विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं। सड़क किनारे स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन कर राहगीर भी मां के सामने शीश नवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा : जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पांडेय जी त्रिमुहानी और चौक बाजार के पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। शाम को बिजली की झालरों से जगमगाते नगर में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। चौक बाजार में अर्चक राजेश्वरी महाराज नियमित रूप से पूजन और पाठ कर रहे हैं।
राजगढ़ : विशुनपुर गांव में मां नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। भाजपा जिला मंत्री संध्या सिंह और राजगढ़ के शिक्षक एमएलसी चुनाव के भाजपा ब्लॉक संयोजक नीलरतन सिंह ने भी पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

दुर्गा पूजा पंडाल में कन्या भोज का आयोजन
जमुई। बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को नवरात्र की अष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर जनकल्याण की कामना की। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष शनि कुमार सिंह, साहिल अग्रहरि, लेखनाथ सिंह, अनंत राम सिंह, रहिस सिंह, सर्वेश सिंह, सौरभ सिंह, पंडित राजन त्रिपाठी और अजय पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

दुर्गा चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से रमईपट्टी में स्थापित प्रतिमा।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed