फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The general observer inspected

Mirzapur News: सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The general observer inspected
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना होंगी। इस बीच सामान्य प्रेक्षक श्रवण कुमार जाटवथ ने जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को बथुवा स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान बड़े और छोटे वाहनों को खड़ा कराने, निकास स्थल, पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति स्थल, ईवीएम व अन्य प्रपत्र प्राप्त करने के लिए बनाए जा रहे काउंटर के बारे में जानकारी ली। बैरिकेडिंग, टेबल, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों के बैठने आदि की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया हैं, उसे पूरी पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मेडिकल टीम की मौजूदगी और पेयजल आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक विशाल कुमार, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी नगर नितेश सिंह, एएसपी नक्सल ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed