{"_id":"6a61183bff618738e80f0fbc","slug":"the-ganga-started-rising-at-a-rate-of-one-centimeter-per-hour-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-157901-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी गंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से शुरू हुई बढ़त शाम तक जारी रही और जलस्तर बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
हालांकि गंगा अभी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 65.930 मीटर दर्ज किया गया था। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक जलस्तर में कुल चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई और शाम छह बजे यह 65.970 मीटर पहुंच गया।
दिन में चार घंटे तक जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति चार घंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा, जबकि शाम के समय इसकी गति बढ़कर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गई। जिले में सदर और चुनार तहसील के 404 गांव बाढ़ संभावित क्षेत्र में चिह्नित हैं।
विज्ञापन
फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, क्योंकि जलस्तर 76.724 मीटर और खतरे के निशान 77.724 मीटर से काफी नीचे है। इसके बावजूद प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। तटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।