फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The four injured , including the town magistrate

नगर मजिस्ट्रेट समेत चार घायल

Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The four injured , including the town magistrate
जनपद के सिटी एवं कोन ब्लाक के चार गांवाेें में फर्जी मतदान को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन


डीएम एवं एसपी ने  स्थलीय निरीक्षण कर आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश किया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में शनिवार की दोपहर मतदाता  मत डालने पहुंचे थे। इसी दौरान  प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी प्रत्याशियों को हुई तो वह मतदान स्थल पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। पुलिस बीच बचाव करने पहुंची तो पथराव ह गया। इससे अफरा तफरी मच गई।

सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार तथा सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव पर भी पत्थर फेंके गए। एक पत्थर सिटी मजिस्ट्रेट के सिर पर जा लगा जबकि सीओ नगर श्वेता को पैर में पत्थर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही अजमल खां तथा होमगार्ड विजय भी पत्थरबाजी की चपेट में आकर घायल हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जबकि अन्य का उपचार स्थानीय स्तर पर हुआ।

चील्ह संवाददाता के अनुसार कोन ब्लाक के मल्लेपुर, अनुरूद्धपुर पूरब पट्टी, श्रीपट्टी में भी फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में  मारपीट हुआ। पुलिस उपद्रव मचा रहे लेागों पर लाठी भांज कर खदेड़ना शुरू कर दिया।


करीब दो सौ मीटर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटने से 12 लोग घायल हो गए। जिसमें मल्लेपुर तीन तथा अनुरूद्धपुर पूरब पट्टी गांव में नौ लोग  घायल हो गए।

घायलों में मुदुन 30 वर्ष, दरसू यादव 45 वर्ष, श्याम यादव 28  वर्ष, ईशभनरचंद्र 35 वर्ष, मोहन 20 वर्ष, गुलाब यादव 45 वर्ष, रामजतन यादव 35 वर्ष, गोपी 51 वर्ष निवासी अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी तथा सुमेश्वर तिवारी 62 वर्ष, सूर्यकांत शुुक्ला 23  वर्ष, सर्वेश 30 वर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed