फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The examination centres will be decided after physical verification.

Mirzapur News: भौतिक सत्यापन के बाद होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The examination centres will be decided after physical verification.
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए स्कूलों की अवस्थापना संंबंधित डाटा अपलोड होने के बाद अब तहसील स्तरीय टीमें सत्यापन करेंगी जिसके बाद बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में 170039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 83768 और इंटरमीडिएट में 86271 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड कराए गए थे। जिसमें 717 से अधिक विद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इन स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आठ तहसीलों समतियां बनाई गई हैं। चार सदस्यीय इन समितियों में तहसीलों के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का भौतिक सत्यापन करते हुए यहां क्या-क्या भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं, इसकी जांच कर रहे हैं। डीएम की ओर से गठित की गई इन समिति के द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि गठित की गई समितियां परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed