{"_id":"d927c8ab35da87154030527e711264ac","slug":"the-election-code-of-conduct-strictly-followed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने आबकारी विभाग को शराब की दूकानों पर छापेमारी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने और वहां की व्यस्थाओं का दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार को निर्देश दिया कि मतदाता सूूची को तत्काल ठीक कराएं। मतदाता सूची को लेकर ही सारी गड़बड़ी हो रही है। एसडीएम सदर ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में कुल 1883 शस्त्र जमा किया गया । साथ ही 2070 अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं 43 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम लालगंज ने बताया कि लालगंज तहसील में 562 असलहे जमा कराए गए। जबकि छापेमारी में1729 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। 17 बूथों का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम चुनार ने बताया कि क्षेत्र में 1039 असलहे जमा कराए गए हैं। छापेमारी के दौरान 2343 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं 22 बूथों का भी निरीक्षण किया गया है।
एसडीएम मड़िहान ने बताया कि क्षेत्र में 348 असलहों को जमा कराया गया है। क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 880 लीटर शराब पकड़ी गई है। उन्होंने नौ बूथों का निरीक्षण किया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।