{"_id":"6163383c8ebc3e62494ab57e","slug":"the-dumper-going-to-load-the-mule-fell-into-the-ditch-the-driver-died-mirzapur-news-vns616485823","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपचर लोड कर जा रही डंपर खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपचर लोड कर जा रही डंपर खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। खनन इलाके के जिगना-बगहिया स्थित पत्थर खदान क्षेत्र में रविवार की शाम डंपर अनियंत्रित होकर पचास फीट खाई में गिर गया। हादसे में डंपर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्रेशर प्लांट संचालक और खनन पट्टा धारक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। काफी प्रयास के बाद देर शाम को पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। और आगे की कार्रवाई की।
अदलहाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी डंपर चालक रामलोचन (52) रविवार की शाम जिगना क्षेत्र के बगहिया स्थित पहाड़ी से खपचर लोड कर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट पर जा रहा था। पहाड़ी के किनारे पहुंचा कि तभी डंपर अनियंत्रित हो गया। इससे वह 50 फीट नीचे पहाड़ी में गिर गया। हादसे में चालक रामलोचन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने डंपर के नीचे दबे चालक के शव को निकलवाने का प्रयास किया तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि इलाके में सुरक्षा मानकों को खनन मालिक दरकिनार कर काम कर रहे हैं। ग्रामीण खनन पट्टा धारक व क्रशर प्लांट संचालक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।