{"_id":"df6348d945b7c53827360dff3ddb38de","slug":"the-development-of-farmers-well-being-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की खुशहाली से ही विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की खुशहाली से ही विकास
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं।
किसान का जितना विकास होगा, देश उतना ही खुशहाल होगा। अधिकारी किसानों के हित में कार्य करें।
जिलाधिकारी को किसानों द्वारा समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
किसानों ने बताया कि बैंकों में किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए धन की मांग की जा रही है। सुविधा शुल्क नहीं देने वाले किसानों को बार बार दौड़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिस पर कड़ी आपत्ति जताया।
उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिया कि किसानों से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर पैसा नहीं लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। क्रेेडिट कार्ड के नाम पर पैसा लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि गांवों में बिजली की समुचित व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ट्रांसफार्मर खराब हैं, उनको तत्काल बदला जाए। साथ ही अतिरिक्त ट्रासंफार्मर रखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सीवीओ को निर्देश दिया कि पशुओें का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। तालाबों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहे। यदि किसी तालाब पर अतिक्रमण है तो उसे मुक्त कराएं।
उन्होंने सभी धान क्रय केंद्रों को चालू रखने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।