{"_id":"570172c54f1c1b762ac812a2","slug":"the-death-of-the-young-man-from-drowning-in-the-river-people-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से युवक की मौत, लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से युवक की मौत, लोगों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बजटा गांव स्थित गंगाघाट पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे 20 वर्षीय एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मल्लाहों एवं ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद उसे खोज कर बाहर निकाला। बाहर निकाले गए युवक को लोग पुलिस जीप से पीएचसी सरोई ले गए। वहां पर चिकित्सक ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
युवक के मौत की पुष्टि होते ही परिजन एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम न कराने तथा पुलिस की निष्क्रियता को लेकर हंगामा मचाने लगे। सूचना पर पहुंची एसडीएम सदर रत्नप्रिया, सीओ सदर रामनाथ वर्मा थानाध्यक्ष विंध्याचल तथा पहले से ही मौजूद क्षेत्राधिकारी लालगंज ने लोगों को समझा बुझा कर शंात कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बजटा गांव निवासी सुरेश उपाध्याय का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश उपाध्याय अपने छोटे भाई विवेक और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ रविवार की सुबह आठ बजे घर से गंगा स्नान करने बजटा गांव के गंगा घाट के लिए निकला था।
विज्ञापन
बीच में रेता पड़ने की वजह से तीनों देवरी गांव के सामने पानी कम होने पर उस पार पहुंचे और गंगा स्नान किया। लौटते समय तीनों देवरी गांव के सामने से इस पार आने की बजाय बजटा गांव के सामने से ही गंगा नदी को पार करने लगे। बीच में अधिक पानी होने पर अखिलेश जो तैरना नहीं जानता था वापस रेता की ओर जाने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
बड़े भाई को डूबते देख छोटा भाई विवेक और साथ में मौजूद युवक ने अखिलेश को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और अखिलेश डूब गया। छोटे भाई की शोर पर पहुंचे नाविक और अन्य लोगों ने शव की खोजबीन शुरू कर दी। लगभग साढ़े 11 बजे शव को खोज कर बाहर निकाला गया।
मृतक चार भाईयों में दूसरे पर था। नोएडा में नौकरी करने के साथ साथ इस वर्ष इंटर मीडिएट की परीक्षा देने आया था। वह घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र था। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।