फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The damaged pathway of Shastri Bridge could not be repaired

Mirzapur News: शास्त्री पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की नहीं हो सकी मरम्मत

Thu, 27 Jun 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The damaged pathway of Shastri Bridge could not be repaired
मिर्जापुर। जिले को पूर्वांचल से जोड़ने वाले शास्त्री पुल के क्षतिग्रस्त पाथवे की मरम्मत का काम चार दिन बीतने के बाद भी शुरू नहीं किया जा सका है। क्षतिग्रस्त पाथवे की मरम्मत नहीं होने से भारी वाहन और रोडवेज की बसें पुल से आवागमन नहीं कर पा रही हैं। भारी वाहन और रोडवेज की बसें लंबी दूरी तय कर आवागमन कर रही हैं। इससे यात्रियों को भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

जिले को पूर्वांचल के आसपास के जिलों से जोड़ने वाले दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल के पाथवे पर 22 जून को देर रात को बालू लादकर औराई की ओर जा रहा ट्रक चढ़ गया था। इससे पाथवे लगभग चार मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। 24 जून को दोपहर में मामला तूल पकड़ते देख प्रशासन की तरफ से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि शाम को आवागमन शुरू कर दिया गया, लेकिन भारी वाहनों और रोडवेज की बसों आदि के आवागमन पर रोक लगा दी गई। पुल पर क्षतिग्रस्त पाथवे की बैरिकेडिंग कर उसे टिन के चादर से ढक दिया गया है। उधर, चार दिन बीतने के बाद भी पाथवे की मरम्मत का काम नहीं शुरू हो सका है। इससे भारी वाहनों को लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed