{"_id":"6a04ded287e669a277071d5b","slug":"the-company-stated-that-manish-is-in-custody-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153520-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कंपनी ने बताया कस्टडी में है मनीष, पर दूतावास के पास कोई सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कंपनी ने बताया कस्टडी में है मनीष, पर दूतावास के पास कोई सूचना नहीं
विज्ञापन
परेशान लापता मर्चेट नेवी आफिसर मनीष के परिजन। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। अमेरिका के पेनीसीलवेनिया बंदरगाह से माॅल गया पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी निवासी मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी सात मई से लापता है। उसका अब तक पता नहीं चल सका है। परिजन परेशान हैं। कोई मुंबई में शिव कंपनी तो कोई दिल्ली में विदेश मंत्रालय का चक्कर लगा रहा है। कंपनी ने तो परिजन को अमेरिका में मारपीट मामले में कस्टडी में लेना बताया पर बात नहीं करा सके हैं। दूतावास के पास भी कस्टडी में होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों को कंपनी की ओर से बताई गई बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। परिजन पुत्र की सही सूचना मिलने के लिए परेशान हैं।
पड़री के चौहानपट्टी निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुत्र मनीष मर्चेंट नेवी में सेकेंड अफसर है। वर्तमान में वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात है। सात मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर गैरी गोम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया। बताया कि वेर्स्टन क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट आफिस से बोल रहा है। मनीष चार घंटे से शिप पर से लापता है। क्या कोई फोन आया है। फोन नहीं आया था बताने के बाद पुत्र को ह्वाएट्सएप पर मेसेज किया पर कोई जवाब नहीं आया। गौरी गोम्स को फोन किए तो बताया कि शिप मार्कस हूक, पेनीसीलवेनिया पर है। वहां से कैप्टन, चीफ अफसर , मनीष और एक कैडेट अफसर प्रांजल चारों लोग मॉल घुमने गए। तीन वापस आए। मनीष वापस नहीं आया। परिजन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, पुलिस अधीक्षक से पुत्र के बारे में पता करने के लिए गुहार लगाए। मनीष के दादा सभाशंकर दुबे मुंबई में शिव कंपनी के कार्यालय पहुंचे। वहां कंपनी वालों ने बताया कि अधिवक्ता का कहना है कि मनीष का अमेरिका में किसी धक्का-मुक्की हुआ। उस मामले में वह कस्टडी में है। 25 जून को मामले की सुनवाई है, पर मनीष से संपर्क नहीं करा सके। कंपनी के लोगों का कहना है कि मनीष कस्टडी में है तो यह जानकारी दूतावास के पास होनी चाहिए। दूतावास के पास अभी मनीष की कोई जानकारी नहीं है।
साथ गए लोगों से नहीं करा रहे बात
मनीष के दादा सभाशंकर दुबे ने बताया कि कंपनी के लोग मनीष के साथ गए लोगों से बात नहीं करा रहे हैं। साथ गया प्रांजल फोन नहीं उठा रहा हैै। बाकी लोग फोन बंद कर दिए हैं। आखिर ये लोग बात क्यों नहीं कर रहे हैं। कंपनी भी इन लाेगों से बात क्यों नहीं करा पा रही है। क्या छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया मदद का आश्वासन
मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी के लापता होने पर सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मनीष के पिता ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने मनीष के पिता को आश्वस्त किया कि वे स्वयं भी इस मामले के लिए गंभीर हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा हर संभव सहयोग का कार्य किया जा रहा है। संबंधित मंत्रालय के माध्यम से मनीष के विषय में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास हो रहा है।
वर्जन
सीओ एलआईयू के जरीए परिजनों का दूतावास से संपर्क कराया गया है। परिजन दूतावास से संपर्क में है। केंद्रीय मंत्री ने भी पत्र लिखा है। बाकी अभी मनीष के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक