{"_id":"8f7a12bd12777d8cb976a1d6fec11809","slug":"the-car-stopped-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की गाड़ी रोकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की गाड़ी रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से नाम गायब होने की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इससे काफी मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते हैं।
विकास खंड सिटी के कुरकुठिया पांडेय के लगभग 250 मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है।
नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ लोगों ने एनआईसी कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों का नाम कटवा दिया है।
नाराज ग्रामीण जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे लेट गए। बाद में डीएम को पत्रक सौंपा और मामले की जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण शिवकुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं और पंचायत चुनाव में मतदान भी किया है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान सहित लगभग 250 ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से गायब है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने एनआईसी कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्रामीणों का नाम कटवा दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का नाम अपमार्जन के नाम पर काट दिया गया है।
जिससे सैकड़ों ग्रामीण प्रधानी चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट पर ग्रामीण बैजनाथ, सुमन, राम प्रसाद, रामचंद्र, बुरई, सुरेश, ईश्वर, बैजनाथ, घम्मल, बाबू लाल, श्याम कुमारी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने काटे गए नामों को तत्काल जोड़वाने की मांग किया। जिससे इच्छुक ग्रामीण नामांकनऔर मतदान कर सके। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी काटे गए ग्रामीणों का नाम सूची में अंकित किया जाए।