{"_id":"6480d6a77732ba362b02e83a","slug":"the-cabinet-minister-counted-the-achievements-of-the-central-and-state-government-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-243132-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री ने गिनाई केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री ने गिनाई केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। महंत शिवाला स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। इस दौरान वंचित व शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा गया। भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था, विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ाेतरी, कोरोना से बचाव के लिए रिकार्ड नि:शुल्क वैक्सीनेशन, गेहूं व चावल की बढ़ाई गई एमएसपी के बारे ेमें देशवासियों को जानकारी है।
उन्होंने नौ साल में 3.59 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, खेल एवं कौशल से जुड़ी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी बताया। मंत्री ने मिर्जापुर जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विंध्य काॅरिडोर, मेडिकल कॉलेज, विंध्य विश्वविद्यालय के अलावा हर घर नल के तहत पेयजल उपलब्ध कराने की कई योजनाएं स्थानीय स्तर पर या तो पूरी हो चुकी हैं अथवा उनके जल्द पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने उद्योग के लिए मिले रिकार्ड निवेश सहमति और निर्यात के बारे में भी बताया। इस दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, पूर्व मंत्री एवं विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।