फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bride ran away before the wedding, the baraati returned

Mirzapur News: शादी से पहले भागी दुल्हन, बराती लौटी

Mon, 05 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The bride ran away before the wedding, the baraati returned
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात सात फेरे लेने के पहले दुल्हन घर से कहीं चली गई। इससे खलबली मच गई। लड़की के पिता पास के कुएं में कूद गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों पक्ष दुल्हन की छोटी बहन से शादी के लिए तैयार हुए, परंतु उसने इंकार कर दिया। इससे मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को आपस में सुलह समझौता करने का सुझाव दिया। हालांकि सुबह होते ही मामला थाने तक पहुंच गया। जहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात रविवार की रात दूसरे गांव में आई थी। बराती डीजे व बैंड बाजे के साथ जलपान करके द्वारचार के लिए पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिली की लड़की घर से कहीं चली गई। ऐसी स्थिति में लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए। गांव व घर के लोगों ने काफी देर तक खोजबीन की। जब लड़की नहीं मिली तो पिता कुएं में कूद गए। उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इसके बाद वे अपनी छोटी बेटी से शादी करने को तैयार हो गए। विवाह की सूचना छोटी बेटी को मिली तो उसने भी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे घराती और बराती पक्ष के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्ग देर रात तक छोटी बहन से शादी को लेकर प्रयासरत रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसके बाद नाराज होकर लड़के पक्ष के लोगों ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को आपस में सुलह समझौते करने का मौका दिया। समय बीत गया और सुबह हो गई। विवाह का मामला हल नहीं हो सका। इससे नाराज लड़के पक्ष के लोग विवाह के खर्च की लड़की पक्ष से मांग पर अड़ गए। इससे लड़की पक्ष वाले परेशान हो गए। चिंतित लड़की के पिता ने कहा कि उनकी लड़की भी कहीं चली गई है, ऐसे में हर्जाना किस बात का दें। सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग पर अड़े रहे। ज्ञात हो, इसके पहले यह शादी 12 फरवरी को कछवां में आयोजित सामूहिक विवाह में संपन्न हो चुकी थी, लेकिन परिजन अपना शौक पूरा करने के लिए बरात लेकर गए थे, क्योंकि सामूहिक विवाह में लड़की की विदाई नहीं हुई थी। इस बीच लड़की के कहीं चले जाने के बाद बराती दूल्हे के साथ थाने में विवाह का खर्च दिलाने की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों से बात की गई। दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में बातचीत कर सुलह कर लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर लड़की को भगाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed