{"_id":"6a6115e008b080a43903c0ea","slug":"the-booth-is-the-partys-smallest-and-strongest-unit-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157895-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बूथ ही पार्टी की सबसे छोटी और सबसे मजबूत इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बूथ ही पार्टी की सबसे छोटी और सबसे मजबूत इकाई
विज्ञापन
भाजपा के बूथ सम्मेलन में उपस्थित नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य, पार्टी
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के बूथ सम्मेलन का आयोजन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में बुधवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे छोटी और सबसे मजबूत इकाई है।
छानबे क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, नगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष (सोनभद्र) अशोक मिश्रा, मझवां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, चुनार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष (सोनभद्र) अजीत चौबे तथा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष (सोनभद्र) ओमकार केसरी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे छोटी और सबसे मजबूत इकाई है। वर्ष 2027 के चुनाव की नींव इसी बूथ सम्मेलन से रखी जा रही है। कहा कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और समिति को सक्रिय किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाए। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखें। बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती ही पार्टी को आने वाले चुनावों में प्रचंड जीत दिलाएगी। हर कार्यकर्ता 10-10 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प ले। सम्मेलन में बूथ सशक्तीकरण, मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी गई। संचालन विधानसभा क्षेत्र के सह-संयोजकों ने क्रमशः रामशिरोमणि मौर्य, नितिन गुप्ता, रविंद्र मौर्य, डॉ. विजय सिंह एवं महेंद्र अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक रिंकी कोल, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।