फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The administration will work on Brarosa

प्रशासन को भ्ारोसा समय पर कार्य होंगे पूरे

Wed, 18 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 18 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
The administration will work on Brarosa
नवरात्र पर्व शुरू होने में तीन दिन शेष रह गए हैं। बावजूद इसके तैयारियां अभी भी नाकाफी नजर आ रही हैं। विगत दिनों डीएम ने बैठक कर मेले की तैयारी को 18 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन कार्य की गति धीमी होने के चलते अभी तक तैयारी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


विंध्याचल के गंगा घाटों पर न तो साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय व प्रकाश की व्यवस्था दिख रही है और न ही वस्त्र बदलने के लिए कोई इंतजाम किया गया है।

अमरावती चौराहा के पास मिनी पुलिस लाइन बनाने की तैयारियां धीमी गति से चल रही हैं। मंगलवार को मजदूर बांस-बल्ली गाड़ने के लिए गड्ढा की खुदाई करते रहे।

 विंध्याचल के परशुराम गंगा घाट पर अस्थायी शौचालयों को बनाने के लिए बल्लियां गाड़ दी गई हैं। गंगा घाट का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है।

मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी मंगलवार को जर्जर तार व पोल को दुरुस्त कराने में लगे रहे।
विज्ञापन


अभी भी मेला क्षेत्र के कई इलाकाें में जर्जर तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। विंध्यधाम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़काें व गलियों पर मरम्मत कार्य तो शुरू है,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रोडवेज परिसर व प्राइवेट बस स्टैंडों पर फैली गंदगी को नहीं हटवाया जा रहा है। मेला को देखते हुए विंध्याचल रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई सहित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां चल रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed