फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TET paper out, exam canceled

टीईटी का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त

Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
TET paper out, exam canceled
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएम एसपी अन्य अधिकारी। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में रविवार को आयोजित टीईटी की परीक्षा पेपर आउट होने के चलते निरस्त कर दी गई। एक माह के अंदर पुन: परीक्षा कराने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि इस निर्णय से परीक्षार्थी काफी आक्रोशित रहे। नाराज अभ्यर्थी मायूस होकर गंतव्यों को रवाना हुए। जिले के 19 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होनी थी। प्रथम पाली में 19 सेंटर जबकि द्वितीय पाली में 12 सेंटरो पर परीक्षा होनी थी। पहली पाली में नौ हजार एक सौ आठ व दूसरी पाली में पांच हजार छह सौ 29 छात्र-छात्रायें परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। रविवार की सुबह सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए और परीक्षा अपने निर्धारित समय पर शुरु भी हो गई। लेकिन उसी समय हो-हल्ला शुरू हो गया। हालांकि परीक्षार्थी तो अंदर हाल में परीक्षा देने में व्यस्त थे लेकिन अभिभावकों को सोशल मीडिया से जानकारी हुई की पेपर आउट हो गया है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एडीएम शिवप्रताप शुक्ल के निर्देशन में चक्रमण शुरू किया और लोगों को जानकारी दी कि शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है। सवा घंटे की परीक्षा के बाद परीक्षा बंद कर दी गई और परीक्षार्थियों से कहा गया कि वे परीक्षा केंद्र से बाहर निकल जाएं। जब परीक्षा होगी तो उनको सूचित किया जाएगा। इसके बाद से परीक्षा केंद्रों व बस स्टैंडों के आसपास भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए सभी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी। हालांकि कहीं भी कोई अशांति नहीं हुई और परीक्षार्थी अपने घरों को लौट गए। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed