फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TET candidates performance

टीईटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 01 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
TET candidates performance
धरना देते टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के लोग।
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में टीईटी अभ्यर्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी न्यायालय के आदेशानुसार  नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे थे। वहीं विगत तीन मई को लाठीचार्ज के दौरान मृत हुए सुरेश कुमार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सहायता राशि भी देने की मांग किया। टीईटी अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आठ सप्ताह के अंदर सभी बीएड टीईटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश दिया है। बावजूद इसके आज तक सरकार ने नियुक्ति पत्र नहीं दिया है। श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार अभ्यर्थियों का मानसिक और शारीरिक शोषण कर रही है। जगदीश सिंह ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों की आवाज सरकार द्वारा पुलिस लाठीचार्ज के माध्यम से दबा रही है।
विज्ञापन


सेवक मिश्रा ने कहा कि इंटर पास अयोग्य शिक्षामित्रों का वोट बैंक के लालच में असंवैधानिक समायोजन किया जा रहा है। आनंद विजय सिंह ने कहा कि मांगों के पूरा नहीं होने पर 21 जून को विधानसभा का घेराव करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में असहयोग करेंगे। धरने के दौरान बीएसए अमरनाथ सिंह ने टीईटी अभ्यर्थियों से वार्ता किया। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।  प्रमिला कुशवाहा ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान शिवलाल, महेंद्र कुमार, अवधेश मौर्या, अखिलेश पाल, अनीस अली, गंगाधर दूबे, मोहित सिंह यादव, रंजना सिंह, रमेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed