फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature reached 41, people were suffering from the heat

Mirzapur News: 41 पहुंचा तापमान, धूप से लोग रहे बेहाल

Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41, people were suffering from the heat
तेज धूप में गमछा बांधे सड़क पर गुजर रहे राहगीर।-संवाद।
-गर्म हवाएं राहगीरों को कर रहीं परेशान, टोपी और गमछे की बाजारों में बढ़ी मांग
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में 24 घंटे में तापमान एक डिग्री बढ़कर 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। तीखी धूप में निकलने से लोग बचते रहे। बाजार में टोपी और गमछे की बिक्री बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

तापमान बढ़ने के साथ ही कचहरी रोड, वासलीगंज, घंटाघर, तेलियागंज, सिविल लाइन, मुकेरी बाजार आदि बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। गला तर करने के लिए ऐसे पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा दिख रहा है। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए गमछों की दुकानों पर खासी रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे और स्टाइलिश टोपी और गमछे युवाओं की पहली पसंद आ रहे हैं, वहीं बुजुर्ग पीढ़ी पारंपरिक सफेद गमछों को ही खरीदना पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए नई वेराइटी बाजार में उतारी गई। सफेद और हरे रंग के अलावा नारंगी, भगवा गमछों की भी मांग बढ़ी है। तेज धूप और हवाओं के चलते दिन में गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम ठप सा हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पतान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में 44 तक तापमान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed