Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature drops by two degrees Celsius due to rain; paddy crop gets soaked

Mirzapur News: बारिश से दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, भीगी धान की फसल

Sun, 22 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by two degrees Celsius due to rain; paddy crop gets soaked
बारिश में भीगने से बचाने के लिए  गलरा गांव में  पालीथीन से धान को ढकती महिला।-संवाद।
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे खेतों और खलिहानों में काटकर रखी धान की फसल भीग गई।
विज्ञापन

किसान परिवार के साथ उपज समेटने और उसे तिरपाल से ढककर बचाने में जुटे रहे। बारिश के चलते कटाई-मड़ाई का काम भी प्रभावित हुआ। क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे किसानों को भी उपज भीगने से बचाने की चिंता सताती रही।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, पड़री, शेरवां, हलिया और सक्तेशगढ़ में बूंदाबांदी हुई, जबकि अहरौरा और चेतगंज क्षेत्र में दोपहर बाद कुछ देर तेज बारिश हुई।

किसानों को आशंका है कि लगातार नमी रहने से भीगी फसल में अंकुर निकल सकते हैं और उपज सड़ सकती है। जिन किसानों की मड़ाई नहीं हो सकी है, उनकी परेशानी बढ़ गई है। अहरौरा के चुनार चौराहे पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में ही हाईवे पर पानी भर गया। शिवमंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, बीएचयू ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। -

बारिश में भीगने से बचाने के लिए  गलरा गांव में  पालीथीन से धान को ढकती महिला।-संवाद।

बारिश में भीगने से बचाने के लिए  गलरा गांव में  पालीथीन से धान को ढकती महिला।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed