{"_id":"6593164843b70514000066f7","slug":"tehsil-wise-verification-of-examination-centers-is-being-done-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10624-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: परीक्षा केंद्रों का तहसीलवार हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: परीक्षा केंद्रों का तहसीलवार हो रहा सत्यापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनवरी के दूसरे सप्ताह से होने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने तहसीलवार टीम का गठन किया है। टीमें संबंधित तहसील के परीक्षा केंद्रों की जांच कर उसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देंगी। उसी के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।
इस बार जिले में बोर्ड यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 700340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 22 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के लिए जिला समिति ने परीक्षा केंद्रों की स्वीकृति पहले ही दे दी है। पहले यूपी बोर्ड ने प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिले में 102 परीक्षा केंद्रों की सूची अपने पोर्टल पर जारी की थी। उसके बाद इन केंद्रों को लेकर कुल 77 आपत्तियां आई थी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की सूचना बोर्ड को भेजी गई। उसके बाद बोर्ड ने 117 परीक्षा केंद्रों को मंजूरी दी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की जो सूची अपलोड की थी, उसमें 15 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि इससे परीक्षार्थियों को अपने आसपास ही परीक्षा केंद्र मिल जाएंगे। परीक्षार्थियों को दूर नहीं जाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर की निगरानी में होगी। उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद भी सभी चार तहसीलों के परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।