{"_id":"60a8cfbef52b98463e6b0673","slug":"teenagers-killed-another-teen-boy-to-put-chair-in-front-of-orchestra-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोर को ऑर्केस्ट्रा देखने लिए आगे कुर्सी डालना पड़ा भारी, तीन किशोरों ने की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोर को ऑर्केस्ट्रा देखने लिए आगे कुर्सी डालना पड़ा भारी, तीन किशोरों ने की पीट-पीटकर हत्या
Sat, 22 May 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 May 2021 03:02 PM IST
सार
किशोर अपने छोटे भाई के साथ ऑर्केस्ट्रा देखने गया था। वह गांव में आई बरात में यह कार्यक्रम देखने के लिए गया हुआ था। कुर्सी डालने को लेकर झगड़ा हो गया, जहां उसकी पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक किशोर, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक किशोरी की सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि वह ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए आगे कुर्सी डालकर बैठ गया। घटना मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्र लहौली के चोरवाबारी मजरे में शनिवार सुबह की है। तीन किशोरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें उसकी जान चली गई। जानकारी होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मिश्र लहौली से ग्राम लहौली चोरवाबारी में महेंद्र बिंद के यहां बारात आई थी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लहौली दक्षिण बाबा की बारी का रहने वाला जयकुमार उर्फ पतालू बिंद पुत्र मुनीव अपने छोटे भाई के साथ करीब साढ़े तीन बजे ऑर्केस्ट्रा देखने पहुंचा था। जहां कुर्सी पर बैठने के विवाद को लेकर तीन किशोरों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसमें जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों उसे इलाज के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों ने जयकुमार मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस संबंध में कोतवाली देहात पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन