{"_id":"683f415c7dbeddd57708c63d","slug":"teenagers-health-deteriorated-died-in-hospital-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-134731-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मुड़ेल गांव निवासी एक किशोर की सोमवार को ननिहाल पहुंचने पर तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात मौत हो गई।
मुड़ेल गांव निवासी अमरेश कुमार (16) सोमवार को बाइक से अपने ननिहाल प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव के लिए निकला था। दोपहर में ननिहाल पहुंचा तो कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून निकलने लगा। परिजन उसे कोरांव स्थित अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।
देर शाम उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।