फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   teenager boy death due to snakebite in Mirzapur boy sleeping on cot innocent Child life saved

मिर्जापुर: चारपाई पर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़ते तो बच सकती थी जान

Fri, 18 Jun 2021 01:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के गलरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात चारपाई पर सो रहे एक किशोर के हाथ में जहरीले सांप ने डस लिया। झाड़-फूंक और दवा पिलाने के चक्कर में किशोर की जान चली गई। किशोर के साथ चारपाई पर उसका छह वर्षीय भतीजा भी  सोया था। 

विज्ञापन
teenager boy death due to snakebite in Mirzapur boy sleeping on  cot  innocent Child life   saved
मिर्जापुर: किशोर की सर्पदंश से मौत, घर के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के गलरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात चारपाई पर सो रहे एक किशोर के हाथ में जहरीले सांप ने डस लिया।  जानकारी होने पर परिजन हरकत में आए। किशोर को अस्पताल ले जाने की बजाय उसे झाड़फूंक के लिए बरौंधा ले गए। हालत बिगड़ने पर जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन


किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हलिया थाना क्षेत्र के गलरा गांव निवासी कल्लू धरकार का 16 वर्षीय पुत्र बसंत लाल बीती रात खाना खाकर अपने कच्चे मकान में चारपाई पर अपने भतीजे के साथ सोया हुआ था। देर रात 12 बजे के करीब हाथ में कुछ जलन होने का आभास होने पर किशोर ने परिजनों को आवाज लगाई।
विज्ञापन


टार्च जलाकर परिजनों ने देखा तो चारपाई के नीचे सांप बैठा हुआ था। परिजनों ने  सांप को प्लास्टिक के डिब्बे से ढंक दिया। परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय उसे झाड़फूंक के लिए  बरौंधा ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर करनपुर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां दवा पिलाने के कुछ ही देर बाद किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर के बगल में सोया उसका छह वर्षीय भतीजा बाल-बाल बच गया। मृत किशोर का शव गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। बता दें कि मिर्जापुर जिले के कई गांव में आज भी सर्पदंश के बाद लोग अस्पताल जाने की जगह झाड़-फूंक पर भरोसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed