फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Team of engineers inspected Barundha Rajbaha

Mirzapur News: अभियंताओं की टीम ने किया बरौंधा रजबाहा का निरीक्षण

Sat, 29 Jun 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Team of engineers inspected Barundha Rajbaha
क्षेत्रीय किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान के लिए बरौंधा रजबाहा को बाणसागर नहर से जोड़ने के लिए विभागीय कवायद शुरू हो गई है। एक्सियन श्याम किशोर गुप्त के निर्देश पर एसडीओ कामता प्रसाद ने शुक्रवार को लालगंज हलिया मार्ग पर रजई गांव के पास स्थित बाणसागर नहर के क्रॉसिंग स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसी नहर से संचालित बरौंधा रजबाहा में समय से पानी न मिलने के कारण बेलन बरौंधा, कठार, दिघुली, अंतरैला राजा, परसिया गोकुल, परसिया राजा, सेमरी कला, तिलईं, बबुरा भैरोदयाल, तेंदुई, गंभीरापुर आदि गांवों में सिंचाई के अभाव में किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। किसानों द्वारा वर्षों से बरौंधा रजबाहा को बाणसागर नहर से जोड़ने की मांग होती रही है। क्षेत्रीय किसान व दिघुली के पूर्व प्रधान राजेश मिश्र ने बताया कि उन्होंने बाणसागर के मुख्य अभियंता विजय कुमार से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में भाजयुमो के गड़बड़ा मंडल अध्यक्ष सौरभ प्रजापति ने भी लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पत्रक दिया था। बाणसागर के सहायक अभियंता कामता प्रसाद ने बताया कि अवर अभियंता रजनीश कुमार शुक्ल तथा नर्वदेश्वर आनंद के साथ बाणसागर नहर क्रॉसिंग के पास जाकर मौके का नजरी नक्शा तैयार कर लिया गया है। अब इसकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता बाणसागर को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed