{"_id":"850a9620e3afd11ee39c612f8d0c1c8c","slug":"teacher-performance-assessment-boycott-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकाें ने पहले दिन कापी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। बहिष्कार और धरना प्रदर्शन के कारण तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य आरंभ नहीं हो सका। शिक्षकों ने सरकार के तानाशाही रवैए की कड़ी निंदा की। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं।
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
शिक्षक राजेंद्र तिवारी ने कहा कि इस बार शिक्षक आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। रविंद्रनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी है।
सरकार शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रही है। मनोज सिंह ने कहा कि सरकार के रवैए से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार ने चुनाव के दौरान वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देनेे का वादा किया था। लेकिन सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों से किए गए वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यावसायिक शिक्षकों तथा तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण नहीं किया है। धरना प्रदर्शन में दिनेश कनौजिया, रघुराज सिंह, महेंद्र प्रताप यादव, अरुण कुमार, मनोज सिंह, प्रमोद पाठक, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।