फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TB patients will now be discovered during the Dastak campaign

दस्तक अभियान के दौरान अब खोजे जाएंगे टीबी के रोगी

Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
TB patients will now be discovered during the Dastak campaign
दस्तक अभियान के दौरान अब खोजे जाएंगे टीबी के रोगी
विज्ञापन

मिर्जापुर। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक पूरे जनपद में दस्तक अभियान के माध्यम से आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर टीबी के लक्षणों से लोगों को परिचित कराते हुए क्षय रोगी की खोज की जाएगी। कार्यालय में बैठक के दौरान यह जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यूएन सिंह द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी रोग को समाप्त करने के लिए गए संकल्प को पूरा करने के क्रम में यह अभियान चलाया जाएगा।

खोज के दौरान मिले संदिग्ध रोगी की जांच विभाग द्वारा कराने के उपरांत मिले रोगी का उपचार करते हुए उन्हें समस्त सरकारी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही खोजी टीम सदस्य को प्रति धनात्मक टीबी रोगी के पुष्टि के उपरांत उन्हें 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भी दिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा बताया गया कि अभी तक टीबी रोगियों की खोज जनपद के 10 वह 20 प्रतिशत जनसंख्या को टारगेट कर किया जाता रहा है, लेकिन अब दस्तक अभियान के दौरान 100 प्रतिशत जनसंख्या टारगेट करते हुए खोजने का प्रयास विभाग द्वारा किया जाएगा। बैठक डिस्ट्रिक्ट पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत, डीपीसी संध्या गुप्ता, तथा अश्वनी कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed