फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Targeting the government in the PDA business conference

Mirzapur News: पीडीए व्यापारी सम्मेलन में सरकार पर निशाना

Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Targeting the government in the PDA business conference
समाजवादी पार्टी के व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन अति​थि। स्रोत- सपा - फोटो : संवाद
नेताओं ने सपा कार्यकाल में हुए व्यापारी हित में किए गए काम गिनाए, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्टेशन रोड स्थित लॉन में रविवार को मिर्जापुर मंडल का पीडीए व्यापारी सम्मेलन हुआ। इसमें मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की व्यापारी नीतियों पर निशाना साधा और सपा शासन में व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को गिनाया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के 18 मंडलों में हो रहे व्यापारी सम्मेलनों की कड़ी में यह कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ महाराज अग्रसेन, भामाशाह, सहस्रबाहु, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि जीएसटी और यूपीआई के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इन्वेस्टर समिट और ओडीओपी के लिए भी सरकार पर निशाना साधा। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में चुंगी प्रथा समाप्त करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम को शिथिल करने और व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना शुरू करने जैसे फैसले लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के आंकड़े जमीनी हालात से अलग हैं। उद्यमियों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने ओडीओपी और मिर्जापुर-भदोही के कालीन उद्योग को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कहा कि व्यापारियों के सहयोग से 2027 में सपा सरकार बनने पर व्यापारिक हित में फैसले किए जाएंगे।

अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केसरी ने की। संचालन प्रदेश सचिव चंदन यादव ने किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सुरेंद्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, परवेज खान, आशीष यादव, संतोष गोयल, रोहित शुक्ला, रोहित त्रिपाठी, भदोही व्यापार सभा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, सोनभद्र व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहू व अन्य व्यापारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। स्रोत- सपा

समाजवादी पार्टी के व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। स्रोत- सपा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed