फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tardiness will not be tolerated in construction of housing, toilets: CDO

आवास, शौचालय निर्माण में शिथिलता न की जाएगी बर्दाश्त: सीडीओ

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tardiness will not be tolerated in construction of housing, toilets: CDO
ड्रमंडगंज। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को हलिया विकास खंड के महोगढी, पटेहरा तथा बरौंधा ग्राम पंचायत का भ्रमणकर एनएलओबी शौचालय निर्माण प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोग में होने वाले ईंट, बालू व सीमेंट की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने ग्राम प्रधान व संबंधित सचिवों को इसके निर्माण में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सबसे पहले महोगढी में प्राथमिक विद्यालय भैसोड़ द्वितीय पर पहुंचकर बच्चो के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से लगाए गए सोलर पानी टंकी को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। बच्चो के पठन-पाठन का हाल जानने के लिए वे विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर न सिर्फ बच्चो से सवाल पूछेे बल्कि सही उत्तर न देने पर वे एक कुशल अध्यापक की तरह बच्चों को सरलतम ढंग से हल कर दिखाया। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिसर में साफ सफाई बेहतर रखने के लिए सफाईकर्मियों से नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ग्राम पंचायत में मुसहरों के लिए आवंटित मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण किया। आवास समेत शौचालयो के निर्माण में प्रगति देख उन्होंने संतोष जताया। मुख्य मार्ग से मुसहर बस्ती तक संपर्क मार्ग को मनरेगा से पूर्ण कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोगढ़ी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया गांव में 512 एनएलओबी शौचालय में कुल 253 शौचालय का धन खाते में आ गया है। जिसमें से 39 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण व 80 शौचालय निर्माण कार्य चलता पाया। पटेहरा ग्राम पंचायत में भी 50 स्थानों पर शौचालयों निर्माण जारी पाया। सीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिव को मानक के अनुरुप समय से पूरे किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बरौधा का भ्रमणकर विकास कार्यो का जायजा लिया। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी से नियमित भ्रमणकर गांवो के विकास पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार, एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड़, डीसी स्वच्छता विनोद श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान महोगढी शकुंतला सिंह, देवदत्त सिंह, सावित्री देवी, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिंद, आलोक राव, अविनाश पटेल, राजदेव दूबे, आशिक अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed