{"_id":"67f426a9ecf933774d077b52","slug":"tampering-with-smart-meter-19-booked-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-132010-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़, 19 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़, 19 पर मुकदमा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की जांच के बाद अब कार्रवाई की गई है। जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम ने सोमवार को 19 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वाराणसी से आई टीम ने जिले में 350 स्मार्ट मीटरों की जांच की थी। इसमें कुछ मीटरों में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी।
नगर क्षेत्र में कुल 40000 स्मार्ट मीटर लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 27500 स्मार्ट मीटर लगवाए जा चुके हैं। इसके बाद जब शिकायतें आने लगी तो अन्य जिलों के साथ ही मिर्जापुर में भी लगाए गए स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए वाराणसी से टीम आई थी।
एक दिन वाणिज्य निदेशक ने भी टीम के साथ नगर का भ्रमण किया था। जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट स्मार्ट मीटरों के नोडल अभियंता को वाराणसी में सौंपी। उसमें कुछ में टेंपरिंग यानी छेड़छाड़ की बात कही गई।
विज्ञापन
इस बात को लेकर अब कार्यदायी संस्था संदेह के घेरे में है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम आई थी और 350 स्मार्ट मीटरों की जांच भी हुई थी। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 19 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच हो रही है।