फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   taking bath in Ganga and praying for benevolent for all

डुबकी लगा सर्वमंगल की कामना

Fri, 29 May 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 29 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
taking bath in Ganga and praying for benevolent for all
गंगा दशहरा पर्व पर नगर सहित विंध्याचल के गंगा घाटाें पर स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा में डुबकी लगाने के बाद नर-नारियाें ने सूर्य को जल चढ़ाया। गुरुवार की भोर से ही गंगा घाटाें पर स्नानार्थी जुटने लगे थे। स्नान करने के बाद भक्ताें ने देवालयों में पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की।
विज्ञापन


गुरुवार की अल सुबह से ही नगर सहित विंध्याचल के गंगा घाटाें पर स्नान करने वालाें का तांता लगा रहा। ग्रामीण अंचलों से भी काफी संख्या में लोग गंगा स्नान को आए हुए थे। वहीं गंगा घाटाें पर फैली गंदगी के चलते स्नानार्थियों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद नर-नारियाें ने सूर्य को जल चढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


नगर के बरियाघाट, सुंदरघाट, बाबाघाट, बदलीघाट, दाऊजी घाट, पक्काघाट, संकठाघाट, नारघाट सहित विंध्याचल के कई घाटाें पर काफी संख्या में लोग स्नान और पूजन-अर्चन के लिए आए हुए थे। स्नान के बाद भक्ताें ने चंदन-रोली का तिलक भी लगवाया। गंगा घाटाें पर स्थित शिवालयों व अन्य देवी-देवताआें के मंदिराें में दर्शन-पूजन किए। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि मां गंगा दस तरह के पापों का हरण करतीं है। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से सब प्रकार के पापों का नाश होता है तथा भक्ताें को  गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्राचीन काल में देवता, गंधर्व, किन्नर, यक्ष, देव, मनुष्य एवं ऋषिगण गंगा का आराधना करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed