फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action on disputed and sensitive shops

विवादित व संवेदनशील दुकानों पर कार्रवाई करें

Tue, 23 Mar 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Take action on disputed and sensitive shops
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला खाद्य सतर्कता समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि विवादित व संवेदनशील दुकानों पर निगरानी रखें और कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जिले में 69,665 अन्त्योदय कार्ड धारक एवं तीन लाख 86 हजार छह सौ नौ पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इस प्रकार से कुुल चार लाख 56 हजार दो सौ 74 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। जिले में एक हजार 39 सरकारी गल्ले की दुकान संचालित हैं, जिनके माध्यम से अनाज का वितरण ई-पास मशीन द्वारा किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत ई-पास से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकानों पर सैनिटाइजर/साबुन/पानी रखा जाये। हाथ धोने के बाद ही ई-पास मशीन का प्रयोग किया जाए। कहा कि रिक्त 44 दुकानों के सापेक्ष 26 दुकानें स्वयं सहायता समूह को तथा 10 दुकानें अन्य को आवंटित की गई हैं, शेष रिक्त दुकानों के प्रस्ताव की तिथि निर्धारित है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनता के हित के दृष्टिगत एक अप्रैल से अनाज वितरण में सिंगल स्टेज व्यवस्था पर जोर दिया। इसके अंतर्गत अब अनाज एफसीआई से सीधे दुकानों पर पहुंचेगा। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर जिलाधिकारी हरिशंकर यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्य अधिकारी नूर बानो सहित संबंधित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed