फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against top-tap criminals and bikers gang

टापटेप अपराधियों और बाइकर्स गैंग पर करें कार्रवाई

Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Take action against top-tap criminals and bikers gang
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन किया। इसमें सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अपराध गोष्ठी की गई। कानून व्यवस्था, प्रमुख अपराधों, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान व शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने, गैंगेस्टर अधिनियम व गुंडा अधिनियम की कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों, चार्ज शीट, एफआर का दाखिला, मालों खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में आरोपितों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा गांवों एवं मोहल्लों में चौपाल लगाकर, स्कूल व कालेजों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। पॉक्सो एक्ट व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचनाओं का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी के लिए कहा। आईजीआरएस व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। न्यायालय द्वारा निर्गत समन, वारंट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत प्रतिशत समयबद्ध तामील कराए जाने के संबंध में, पुराने अभियोगों के तत्काल निस्तारण- समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी चुनार, जेल अधीक्षक, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, आरआई रेडियो, अपराध शाखा प्रभारी, चुनाव सेल प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed