{"_id":"64b83b0aee85882b64032c74","slug":"take-action-according-to-the-guidelines-in-crimes-related-to-women-dig-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2655-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप करें कार्रवाई : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप करें कार्रवाई : डीआईजी
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने बुधवार को तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला संंबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण का भी निर्देश दिया।
डीआईजी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए वांछित व इनाम घोषित आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। भूमि संबंधी विवादों का समाधान थाना दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारण कराने को कहा। चोरी संबंधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हॉट स्पाट चिन्हित कर चौराहों, तिराहों पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। अवैध शराब व अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जनपद के टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण तथा जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ढाबा, होटल, बस स्टैंड आदि संवेदनशील स्थानों पर रात में पैदल गश्त बढ़ाने तथा जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। परिक्षेत्र के थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर वाहन की जांच करने, बैंक एटीएम के आस-पास विशेष जांच कराने, महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का भी निर्देश दिया। पॉक्सो एक्ट में लंबित मामलों का एक माह के अन्दर प्रत्येक दशा में निस्तारण कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने, परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया। बैठक में एसपी मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा, एसपी सोनभद्र डाॅ. यशवीर सिंह, एसपी भदोही डाॅ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।