फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tailor struck by motorcycle while walking home; dies.

Mirzapur News: टहलकर घर जा रहे दर्जी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tailor struck by motorcycle while walking home; dies.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर के पास सोमवार सुबह टहलकर घर वापस लौटते समय बाइक सवार ने दर्जी महेंद्र बिंद (55) को टक्कर मार दी। हादसे में दर्जी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार फरार हो गया। परिजन घायल को मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां से उनको रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद रास्ते में मौत हो गई। शव लेकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ धौरूपुर के पास जाम लगा दिया। मिश्र लहौली गांव निवासी महेंद्र घर पर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। सुबह घर से टहलने जाता था। सोमवार सुबह घर से आमघाट की ओर टहलने निकला। वापस घर आते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन रास्ते में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धौरपुर चौराहे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। भाई सुरेंद्र मौर्य ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed