फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Surf 24 cases settled

िसर्फ 24 मामले ही निपटाए

Wed, 18 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 18 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Surf 24 cases settled
तहसील दिवस में मंगलवार को कुल 437 मामले आए, जिसमें महज 24 का मौके निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्राें को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन


 मड़िहान तहसील में तो एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने तहसील लालगंज में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियाें की समस्याएं सुनीं और उन्हें निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


लालगंज तहसील में 105 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें से 15 मौके पर ही निस्तारित किए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रार्थनापत्र में जो गंभीर मामला हो उसमें सक्षम अधिकारी स्वयं जांच करें और समय से संबंधित तहसील में अपनी आख्या दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अब समय से निस्तारण न होने पर कार्रवाई तय मानी जाए। डीएम ने कहा कि फरियादियाें के मोबाइल नंबर सही लिखे जाएं और फारियादियाें से भी सही नंबर लिखने को कहा जाए,

ताकि गुणवत्ता की जांच की जा सके। इस दौरान एसडीएम लालगंज जीसी राम, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंदू मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी भुवनेश्वर पांडेय, जिला विकास अधिकारी मनोज राय,

अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, डीसी मनरेगा सुशील कुमार तिवारी, विकलांग कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी मड़िहान राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 57 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

मामले को 15 दिन के अंदर निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया। सदर तहसील में 205 प्रार्थना पत्र में से सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।


एसडीएम सदर अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारी से बताया।

चुनार तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 70 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से सिर्फ  चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed