फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Subodh water air pump best of Haliya

हलिया के सुबोध का वाटर एयर पंप सर्वश्रेष्ठ

Sat, 19 Nov 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Subodh water air pump best of Haliya
विज्ञान मेला का निरीक्षण करती सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमोई संकुल में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें हलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौंधा के सुबोध जायसवाल के वाटर एयर पंप को सर्वश्रेष्ठ माडल घोषित किया गया। प्रदर्शनी में चयनित 10 श्रेष्ठ माडलों में से सुबोध के माडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में जिले के सभी विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपने माडलों की प्रस्तुति की थी। मुख्य अतिथि सीडीओ, बीएसए गौतम प्रसाद एवं निर्णायकों ने माडलों को देखा और उसके बारे में पूछताछ की। इस दौरान 10 माडलों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इसमें हलिया के सुबोध का वाटर एयर पंप, सिटी के चंदन का हाइड्रालिक मशीन, मझवां के प्रियांशु यादव का भूकंप सूचक यंत्र, कोन के सुंदर विश्वकर्मा की झटका मशीन, राजगढ़ की साधना कुमारी का लेजर सिक्योरिटी, सिटी के अमोई के अमरजीत मौर्य का प्रोजेक्टर, छानबे के सुलेंद्र का धूम्र अवशोषक, पहाड़ी के सत्यम विश्वकर्मा का हाइड्रोलिक ब्रिज, लालगंज की रचना का वर्षा जल संचयन तथा नरायनपुर की स्वाती का वेस्ट वाटर मैनेजमेंट माडल का आरोही क्रम की श्रेष्ठता में चयन किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र, टापटेन माडल वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व शील्ड तथा सर्वश्रेष्ठ माडल वाले बच्चे को प्रमाणपत्र, शील्ड व नकद 11 सौ रुपये प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed