फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students thrashed with hockey after aerial firing

Mirzapur News: हवाई फायरिंग के बाद हाकी से छात्रों की पिटाई

Sat, 22 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students thrashed with hockey after aerial firing
हलिया। ड्रमंडगंज थानाक्षेत्र के सेमरा चौराहे पर शुक्रवार को हनुमान सिंह इंटर कॉलेज से छात्रों के घर जाते समय हवाई फायरिंग की गई। दो छात्रों की हॉकी से पिटाई की गई। पुलिस घायलों का उपचार कराकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हनुमान सिंह इंटर कॉलेज में गड़बड़ा निवासी सचिन व शिवनरेश अपनी बहन के साथ प्रतिदिन कॉलेज जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर दो बजे दोनों पढ़ाई के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा चौराहे पर दोपहिया गाड़ी से तीन नकाबपोश आकर हवाई फायरिंग करने लगे। इससे छात्र भागने लगे। इसके बाद नकाबपोशों ने छात्रों की हॉकी से पिटाई कर दी। इसमें शिवनरेश व सचिन को गंभीर चोटें आई है। लालगंज निवासी विवेक मिश्र ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो नकाबपोशों उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर सेमरा चौराहे पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। इस पर नकाबपोश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में घटना हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed