फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students study hard, government will help

विद्यार्थी मेहनत से पढ़ें, सरकार मदद करेगी

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students study hard, government will help
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के सभागार में सोमवार को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र- छात्राओं को टैबलेट व 21 हजार रुपये का वितरण किया गया। इसमें हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करें। सरकार उनकी जरूरतों के प्रति गंभीर है और वही उनकी सहायता के लिए तत्पर है। अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, वह विद्यार्थियों को समय पर प्रदान की जाएगी। इस दौरान 2020 के हाईस्कूल के जिले के 10 टापर बच्चों व इंटरमीडिएट के 10 टापर बच्चों को टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमोद यादव, ओमप्रकाश, संजय सिंह, बृजेश यादव आदि थे।
विज्ञापन

इन बच्चों को मिला पुरस्कार
जिन मेधावी विद्यार्थियो को टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इनमें कक्षा 10 के अविचल विस्वारी, समृद्धि कुशवाहा, सूर्यगुप्त मौर्य, सुधाकर बिंद, सत्यजीत पाल, प्रियांशु द्विवेदी, आकांक्षा सिंह, अतुल कुमार द्विवेदी, आदेश श्रीवास्तव व खुशबू सिंह थे। इसी प्रकार कक्षा 12 के आंचल सिह, शोहरत, खुशबू, पुष्पेंद्र सागर, नाज, नुपूर वर्मा, अनुुप दुबे, आरती यादव, अनुराग सिंह, रोहन सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैबलेट प्राप्त कर बहुत अच्छा लग रहा है। अब इसकी मदद से पढ़ाई और आसान होगी। विशेषकर तकनीकी शब्दों को समझने में मदद मिलेगी।
- अविचल विस्वारी , कक्षा 10
पहली बार इस योजना से टैबलेट मिल रहा है। बहुत ही अच्छा लग रहा है। इसकी वजह से अब पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।
- समृद्धि कुशवाहा, कक्षा 10
अब स्नातक की पढ़ाई में इस टैबलेट से काफी मदद मिलेगी। तकनीकी शब्दों की जानकारी के लिए काफी परेशानी होती थी। अब सुविधा होगी।
- खुशबू, कक्षा 12
यह पुरस्कार प्राप्त कर बड़ा अच्छा लग रहा है। यदि यह योजना आगे भी चलती रहे तो अन्य भाई- बहनों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
- नाज, कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed