फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students reached inside by breaking the lock of the main gate

Mirzapur News: मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे छात्र

Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students reached inside by breaking the lock of the main gate
जमालपुर। श्रीमती देवकली इंटर काॅलेज में देर से पहुंचे छात्राें ने बृहस्पतिवार को मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस पर विद्यालय प्रशासन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 7.40 बजे काॅलेज पहुंचे कुछ छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला लगा देख हैरानी जताई। पहले तो छात्रों ने ताला खोलने के लिए अनुनय विनय किया। जब बात नहीं बनी तो वे ताला तोड़कर अंदर घुस गए। प्रधानाचार्य का कहना था कि विलंब से विद्यालय आने वालों को किसी भी दशा में अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों का कहना था कि काॅलेज में प्रवेश करने एवं गेट बंद होने की सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी। इस पर प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि काॅलेज में अक्सर कई छात्र देर से आते हैं। इससे अनुशासन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे काॅलेज के कर्मचारी ने सूचना पट्ट पर विद्यालय खुलने और बंद होने की सूचना अंकित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed